नाक का ट्यूमर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:09

नाक में ट्यूमर और मस्सा होने की वजह से सूंघने की क्षमता खत्म हो सकती है। न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, हैड इंजरी आैर एलर्जी जैसी कई बीमारियों के कारण सूंघने की क्षमता खत्म हो जाती है। वहीं, कुछ लोगों में बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम की वजह से भी यह परेशानी हो जाती है। अन्य केसों में बढ़ती उम्र भी इस बीमारी का रिस्क फैक्टर शामिल है। बच्चों में कई बार किसी बीमारी की वजह से सूंघने की क्षमता डेवलप ही नहीं हो पाती। कभी-कभी यह स्थिति किसी बीमारी का संकेत भी होती है। इनमें ट्यूमर और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी शामिल है। खासतौर पर सर्दी, जुकाम में कुछ दिनों के लिए यह दिक्कत सामने आती है।

किसी भी व्यक्ति को नाक का ट्यूमर तब होता है, जब नाक के अंदर बलगम बनाने वाली कोशिकाएं या नाक गुहा में कैंसर की कोशिकाएं असामान्य रूप से विकसित होने लगती हैं। नाक या साइनोनसाल कैंसर एक दुर्लभ स्थिति है। कई लोग नाक के कैंसर को साइनस का लक्षण समझकर नजरअदाज कर देते हैं। ऐसे में गंभीर स्थिति होने पर इस स्थिति का पता लगता है। इसलिए कभी भी नाक से जुड़ी समस्याओं में किसी तरह का लक्षण दिखे, तो उसे नजरअंदाज न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।


नाक में कैंसर के कारण (Causes of Nose Cancer)

नाक का कैंसर काफी दुर्लभ स्थितियों में देखा जाता है। जैसे -

आयु बढ़ने के साथ नाक का कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
पुरुषों को महिलाओं की तुलना में नाक का कैंसर होने की संभावना काफी है।
केमिकल के संपर्क में आने की वजह से नाक का कैंसर होने की संभावना होती है।
धूम्रपान करने वालों को नाक का कैंसर होने की संभावना होती हैै।
वायुप्रदूषण के संपर्क में अधिक आने वालों को भी यह परेशानी हो सकती है
गले या सिर में रेडियोथेरेपी लेने वालों को यह परेशानी ज्यादा होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info